Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट: सुमित गौड़

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 2 फरवरी: हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की बजट को गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी करार दिया। यहां जारी प्रेस बयान में सुमित गौड़ ने कहा कि बजट में गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कुछ राहत नहीं है, केवल अमीरों के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट ने शेयर मार्किट में लोगों के करोड़ों रूपए डूबा दिए। बाजार को उम्मीद थी कि शेयरों के लेन-देन पर लगने वाला एसटीटी टैक्स खत्म होगा या घटेगा, लेकिन वित्तमंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शन पर टैक्स बढ़ा दिया।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि बजट में इनकम टैक्स में कोई नई छूट नहीं मिली, सभी स्लैब जस की तस है, कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए। जिससे होटलों, ढाबों व अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक पाट्र्स के लिए बजट बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया। लेकिन गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई से कोई राहत नही दी गई। श्री गौड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि पूर्व में कांग्रेस सरकारों में हरियाणा के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता था। पिछले 12 सालों की तरह इस बार फिर केंद्रीय बजट में हरियाणा खाली हाथ है, जबकि हरियाणा से देश में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली होती है, लेकिन बजट में हिस्सेदारी जीरो रहती है।

Related posts

निगमायुक्त सोनल गोयल ने खुले में निर्माण सामग्री पाए जाने पर भवन मालिकों के किए चालान

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth संस्थान में आसाराम टेकराम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया

Metro Plus

बीके हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया फाऊंडेशन-डे तथा स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus