Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Kundan Green Valley द्वारा बच्चों को कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩा अत्यंत सराहनीय कार्य: अजय गर्ग

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में वार्षिक उत्सव की बड़ी धूमधाम से मनाया गया!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

बल्लभगढ़, 2 फरवरी: कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में विद्यालय का भव्य वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगा-रंग कार्यक्रमों एवं अनुशासित मंच संचालन ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नई दिल्ली अजय गर्ग ने कार्यक्रम में पहुंच कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

उन्होंने मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा बच्चों को कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩा अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के नन्हे-मुन्ने बच्चे ही कल का भविष्य हैं और ऐसे मंच उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि कुंदन ग्रीन वैली स्कूल बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है, जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन भारत भूषण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान ही सफलता का पैमाना नहीं होता, बल्कि हर बच्चा अपने आप में विशेष होता है और प्रत्येक में अलग-अलग प्रतिभा निहित होती है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया तथा आश्वस्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु ऐसे मंच प्रदान करता रहेगा।

इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए विद्यालय की निदेशक कमल अरोड़ा के कुशल नेतृत्व, दूरदृष्टि एवं अथक प्रयासों की सभी अतिथियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में सभी की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर फरीदाबाद के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया। प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथियों में नरेंद्र परमार, टी.एस. दलाल, एच.एस. मलिक, बी.डी. शर्मा, एडवोकेट ओ.पी. शर्मा, नारायण डागर, अंजू डागर, वाई.के. महेश्वरी, डॉ० ओम जीवन, मोहित शर्मा, याशिक अरोड़ा एवं विनय यादव शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस वार्षिक समारोह की भव्यता, अनुशासन एवं उच्च स्तरीय आयोजन की खुले दिल से प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

जहां CM विंडो लगाने वालों पर होगी सरकार की पैनी नजर वहीं निजी स्कूल द्वारा पुस्तकों की बिक्री मनमाने ढंग से रोकने के लिए बनेगी पॉलिसी!

Metro Plus

एनआईटी-5 के निवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

Grand Columbus International School organized a seminar

Metro Plus