Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रदेश के सम्पूर्ण पोषण पर फोकस कर रही नायब सरकार: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 26 फरवरी: हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ रही शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पोषण युक्त चावल को पहुंचाने में जिस भी कारण से देरी हो रही है उन कारणों को तुरंत दूर करें। उन्होंने राइस मिलर्स से भी इसमें पूर्ण सहयोग की उम्मीद जताई।

इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी पात्र लाभार्थियों तक पोषणयुक्त फोर्टीफाइड चावल की आपूर्ति समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर देरी या बाधा न हो। उन्होंने कहा कि नायब सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है और प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार तक पोषण सुरक्षा पहुंचाना हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिससे हम किसी प्रकार भी समझौता नहीं कर सकते हैं।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जनता तक पोषित भोजन एवं अनाज की व्यवस्था को निरंतर सुधारने की तरफ हम सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति को लागू करने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी, राइस मिलर या सप्लायर इस कार्य में ढिलाई बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बता दें कि चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में फोर्टीफाइड राइस कर्नेल (FRK) की सप्लाई में हो रही देरी के मुद्दे पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सप्लायर और राइस मिलर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

सुमित गौड़ ने ठेकेदारों के सिर फोड़ा फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की हार का ठीकरा!

Metro Plus

वैशाली बनी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष, मुनेश जिला महासचिव

Metro Plus

Delhi Scholars International School द्वारा धूमधाम से मनाया गया Annual Function

Metro Plus