Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फरीदाबाद में 28 फरवरी से 4 मार्च तक रंगोत्सव की धूम, परिवार संग मनाएं रंगों का उत्सव।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 28 फरवरी: होली के पावन अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 28 फरवरी से 4 मार्च तक पांच दिवसीय रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग उत्सव सूरजकुंड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, बडख़ल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स, राजा नाहर सिंह टूरिस्ट काम्प्लेक्स में आयोजित होगा।

हरियाणा पर्यटन निगम, फरीदाबाद के एजीएम हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस उत्सव में आमजन, परिवार, कॉर्पोरेट समूह, आरडब्ल्यूए एवं अन्य संगठित समूह सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में होली का आनंद ले सकेंगे।

सांस्कृतिक रंगों से सजेगा उत्सव:-

रंगोत्सव के दौरान प्रतिदिन-

-डीजे म्यूजिक-

-हरियाणवी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रेन डांस जोन

ऑर्गेनिक कलर जोन

बच्चों के लिए विशेष किड्स प्ले जोन

पारंपरिक फाग और रागिनी कार्यक्रम

प्रकृति की गोद में रंगों का उत्सव:-

सूरजकुंड, बडख़ल और अरावली पहाडि़य़ों की गोद में स्थित है, जहां की हरियाली, ठंडी हवा और खुला वातावरण रंगोत्सव को और भी खास बना देगा। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच परिवार संग होली मनाने का यह अनुभव यादगार रहेगा।

AGM हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इच्छुक परिवार, कॉर्पोरेट संस्थान, आरडब्ल्यूए एवं अन्य समूह अग्रिम बुकिंग कराकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बुकिंग संबंधी जानकारी एवं पंजीकरण के लिए एजीम हरविंद्र सिंह यादव 8816040444 और मैनेजर राजेश शर्मा के मोबाइल नंबर-98117 67651 पर संपर्क किया जा सकता है। हरियाणा पर्यटन निगम का यह आयोजन फरीदाबाद में पर्यटन गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ लोगों को पारिवारिक और सांस्कृतिक वातावरण में होली मनाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

Related posts

आशा ज्योति विद्यापीठ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Metro Plus

जिला उपायुक्त ने लघु सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

Metro Plus

भगवान शिव-शंकर की पूजा अर्चना करने से दूर होते हैं सभी दु:ख-दर्द: डॉ. राजेश भाटिया

Metro Plus