Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक प्रशासन को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 सितंबर:
भाजपा के तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर का इस्माइलपुर में जोरदार स्वागत हुआ। उनको समर्थन देने के लिए जैसे सैलाब जुट गया। लोगों ने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा वोट देकर राजेश नागर को जिताएंगे। बता दें 2019 के चुनाव में नागर को प्रदेश में सर्वाधिक वोट मिले थे।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता की अदालत में अपने काम को लेकर आया हूं। मैंने अपना पेपर बड़ी मेहनत से किया है। अब आप लोग ही मुझे नंबर देने का काम करेंगे। मैंने अपने निजी प्रयासों से सभी के साथ मिलकर चलने की कोशिश की है। मैंने हर आदमी की बात सुनने की कोशिश की। वहीं भाजपा नेतृत्व की नीतियों से आज पूरा देश प्रभावित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को समान नजरों से देखकर योजनाएं बनाने का काम किया है और उन्हें क्रियान्वित किया है।

इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि भाजपा ने आपको अच्छी योजनाएं दी हैं। लेकिन आज विपक्ष आपको झूठे वादों में फंसाकर विकास के रथ को रोकना चाहता है। आपके योग्य बच्चों के भविष्य को दलालों के हाथ में बेचना चाहता है। मैं जानता हूं कि यह आपको बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा ने हरियाणा को ऐसा शासन दिया है कि आज हरियाणा के सभी लालों के बच्चे भाजपा के साथ आ गए हैं। उन्हें पता है कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक प्रशासन को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नागर ने कहा कि तिगांव को पूरे हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने के मेरे संकल्प में आप लोग पांच अक्टूबर को कमल पर वोट देकर सहयोग करें।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, शिशु अवाना, सुरेंद्र बिधूडी, लोकेश बैंसला, लाल मिश्रा, अमित भारद्वाज, हेमंत शर्मा, साहू प्रधान, सुमन चंदेल आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में फौगाट स्कूल की छात्रा स्वेता बनी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में ग्रैंड पैरेंट्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता का जीवंत उत्सव है गणतंत्र दिवस: विपुल गोयल

Metro Plus