Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में गांव मुजेसर की जन-आवाज पहुंची प्रशासन तक! देखें कैसे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Ballabgarh, 12 मार्च:
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गांव मुजेसर की जनता की ओर से ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम को गांव की मूलभूत नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि गांव मुजेसर के निवासी लंबे समय से गंदगी, टूटी एवं जर्जर सडक़ों, दूषित पेयजल आपूर्ति, जलभराव, खराब सीवर व्यवस्था तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के कारण आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है तथा नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस अवसर पर गिरीश भारद्वाज ने कहा कि गांवों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से सर्वे कराकर समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि गांववासियों को राहत मिल सके और उन्हें सम्मानजनक जीवन की मूल सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज बनकर जन-समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करती रही है तथा आगे भी जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुखबीर गोदारा, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदीप सैन, देशराज मास्टर, चरण सिंह मुजेसर, विजय गोदारा, मास्टर धर्म सिंह भाटी, टेकचंद शर्मा, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान, योगेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

गुरूग्राम में होने वाले स्टुडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन अब फरवरी 2018 में बढ़ती सर्दी के चलते लिया गया फैसला

Metro Plus

पन्ना प्रमुख का पद जोड़कर BJP को हर घर तक पहुंचाने का काम किया है अमित शाह नेे: राजेश नागर

Metro Plus

भारत सरकार की प्रत्यक्ष एलपीजी लाभ हस्तांतरण योजना का लाभ लें: उपायुक्त

Metro Plus