Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल: फरीदाबाद में नि:शुल्क टीबी स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच शिविर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 12 मार्च: भारत सरकार की वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत बनाने की मुहिम को सफल बनाने के उद्वेश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा एक दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अम्बेडकर भवन, राम नगर, हनुमान मंदिर के समीप, बाटा चौक फरीदाबाद में लगाया गया।

यह शिविर जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा तथा सचिव बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश आशु लाल, प्रधान रोटरी क्लब फरीदाबाद (ईस्ट) तथा विशेष अतिथि डॉ० हरजिंदर सिंह, उप सिविल सर्जन फरीदाबाद ने विधिवत रूप से किया।

मुख्य अतिथि महेश आशु लाल ने कहा कि भारत सरकार का उद्वेश्य देश को टीबी मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के विजन को साकार करने के लिए स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिनसे टीबी जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते पता लगाकर उसका उपचार संभव हो पाता है।

विशेष अतिथि डॉ० हरजिंद्र सिंह, जिला तपेदिक अधिकारी फरीदाबाद ने बताया कि शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, सीबीसी तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

विशेष अतिथि एच.एल. भूटानी, जिला चेयरमैन रक्तदान आरआईडी-3011 ने रेडक्रॉस सोसायटी के इस मानव कल्याणकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर सैकड़ों लोगों को लाभान्वित कर रही है। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच के साथ नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की जाती हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ रही है।

रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि रेडक्रॉस का उद्वेश्य स्वास्थ्य सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाना है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की कमी है।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 201 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें टीबी जांच, आंखों जांच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, एचआईवी, हिमोग्लोबिन, जोड़ों की जांच तथा एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के कार्यों में योगदान देना अत्यंत संतोष की बात है।

जिला तपेदिक समन्वयक मधु भाटिया ने तपेदिक से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लहसुन, पुदीना और आंवला जैसे खाद्य पदार्थों में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 78 एचआईवी जांच, 75 शुगर जांच तथा 80 व्यक्तियों के एक्स-रे भी किए गए।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ० आर.एस. सैनी, डॉ० एल.एस. प्रेमी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुशील कुमार, धर्मेंद्र, रोहतास, प्रेमकला, अनीश, सुभाष, संगीता, मुकेश, कमलेश, रूचिका, सोनिका, आशा, संजू, रानी, प्रेम, प्रवीण, केशव कुमार, अशोक कुमार, रामबरन, रामकिशोर, सुमित, अजय सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

Vidyasagar के साहिल बूरा ने Kick Boxing में जीता पदक

Metro Plus

MCF के JC प्रशांत अटकान के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, विवादास्पद अधिकारी अटकान पर गालीगलौच करने का आरोप।

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Metro Plus