Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को लेकर रक्तदान शिविर लगा मनाया गया राज्यपाल का जन्मदिवस।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 12 मार्च:
महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष के जन्मदिवस के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित भाव के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला उपायुक्त तथा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आयुष सिन्हा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

इसी क्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद, जय सेवा फाउंडेशन तथा डीएवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसके साथ ही एक अन्य रक्तदान का कार्यक्रम बार रूम, जिला न्यायालय सेक्टर-12 में भी आयोजित किया गया जिसमें अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया। समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से यह सेवा अभियान अत्यंत प्रेरणादायक बन गया।

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव विजेंद्र सोरोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उप-अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि बिजेंद्र सोरोत ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी समाज को जागरूक कर निरंतर इस प्रकार के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

वहीं डीएवी कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में सेवा, संवेदना और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।

डीएवी कॉलेज के कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र ढुल ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति जब सेवा कार्यों से जुड़ती है तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।

जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान राजेश बैसला ने बताया कि बार रूम में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम संयोजक ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता ओम प्रकाश सैनी, अधिवक्ता मनमीत कौर, अधिवक्ता मीनाक्षी, अधिवक्ता संगीता रावत, वाईआरसी समन्वयक अमित शर्मा, सचिन मडोतिया (पूर्व सरपंच), कविता सहित समाज के अनेक प्रबुद्वजन उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सप्ुल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related posts

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड ने करवाया गरीब लोगों का चैक-अप, संगीता चिलाना ने लंगर वितरण किया

Metro Plus

हरियाणा में फैले झोलाछाप Physiotherapist पर नकेल कसी जाएगी: डॉ० विनोद

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में ग्रैजूएशन-डे समारोह मनाया गया

Metro Plus