Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

सोसायटी में नहीं हो रहे चुनाव, अधिकारियों पर उठे सवाल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad , 17 मार्च: सैक्टर-88 स्थित सैनिक विहार सोसायटी में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव न होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहकारिता विभाग के नियमों को दरकिनार कर चुनाव प्रक्रिया को रोका जा रहा है, जिससे जनहित के कार्य ठप पड़े हैं।

निवासियों के अनुसार, सहायक रजिस्ट्रार (एआर) प्रवीण कादयान चुनाव कराने के बजाय अपनी पसंद के सात लोगों की एक कमेटी बनाकर उसे ही (RWA) बता रहे हैं। जबकि सोसायटी के अधिकांश लोग पारदर्शी चुनाव के जरिए अपनी प्रतिनिधि संस्था चाहते हैं।

स्थानीय निवासी मनोज शर्मा का कहना है कि सोसायटी को एक गुप्त कमेटी के जरिए चलाया जा रहा है, जबकि हमें चुनी हुई (आरडब्लूए) चाहिए। उनका आरोप है कि अधिकांश लोगों को यह तक नहीं पता कि कमेटी में शामिल सात सदस्य कौन हैं।

(RWA) न होने के चलते सोसायटी में कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। साफ-सफाई, सुरक्षा, मेंटेनेंस और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लंबित पड़े हैं, जिससे निवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने प्रशासन से जल्द चुनाव कराने और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है, ताकि सोसायटी का संचालन लोकतांत्रिक तरीके से हो सके।

Related posts

बल्लभगढ़ के चहुंमुखी विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगा: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

क्राइम ब्रांच ने खूंखार गैंग के 4 सदस्यों को दबोच भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए।

Metro Plus

आईएएस अधिकारी एसएन रॉय हैं नाजायज बच्चे के बाप: महिला ने लगाया देह-शोषण का आरोप!

Metro Plus