Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्तव्य: दीपक यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Ballabgarh, 25 मार्च:
हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कूति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में स्कूल में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि दीपक यादव के स्वागत के साथ हुई। चेयरमैन एसके शर्मा, शिक्षकों और स्टॉफ ने दीपक यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन शिवकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में दीपक यादव डायरेक्टर की सराहना करते हुए उनकी युवा सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का काम करते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि दीपक यादव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। स्कूल के चेयरमैन शिवकुमार शर्मा द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए भी धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

Related posts

एसआरएस ग्रुप तथा निवेशकों की हुई बैठक के निकल सकते है सकारात्मक परिणाम

Metro Plus

राष्ट्रीय कैडेट्स एवं जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए शहर के 21 खिलाडिय़ों का चयन

Metro Plus

मंदिरों के फूलों से बना प्राकृतिक गुलाल, फरीदाबाद बना वेस्ट टू वेल्थ की मिसाल

Metro Plus