Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

साइबर फ्रॉड: प्रीपेड टेलीग्राम टास्क को लेकर पुलिस ने की एडवाईजरी जारी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 24 मार्च:
डिजिटल युग में ऑनलाइन कमाई के नाम पर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। उनमें से एक प्रमुख तरीका है प्रीपेड टेलीग्राम टास्क फ्रॉड। इसमें लोगों को घर बैठे आसान तरीके से पैसे कमाने का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती है। इसके लिए DCP क्राइम एवं हेडक्वार्टर हिमाद्रि कौशिक ने कुछ टिप्स देते हुए आम लोगों के बचाव के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

~ अपराध का तरीका ~ ~ ~ (Modus Operandi)
~ संपर्क स्थापित करना
ठग व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर अंजान नंबर से मैसेज भेजते हैं।

~ मैसेज में एक लिंक, जॉब ऑफर या विज्ञापन होता है।

~ दावा किया जाता है कि “घर बैठे ₹2000–₹5000 रोज कमाएं”।
टास्क का लालच देना

~ यूजर को “Google रेटिंग”, “वीडियो लाइक”, “ऐप डाउनलोड” जैसे आसान टास्क दिए जाते हैं।

~ यूजर को एक ग्रुप (Telegram/WhatsApp) में जोड़ दिया जाता है।
भरोसा जीतना

~ शुरू में छोटे टास्क (₹250–₹500) पूरे करवाए जाते हैं।

~ ठग वास्तव में यूजर के खाते में थोड़ा पैसा भेजते हैं। इससे यूजर को लगता है कि प्लेटफॉर्म असली है।

~प्रीपेड टास्क का जाल:-

अब यूजर को “बड़ा मुनाफा” कमाने का लालच दिया जाता है। कहा जाता है कि “₹1000 निवेश करो, ₹1500 मिलेगा”। इस प्रकार पहले पैसे जमा (Prepaid Task) करवाए जाते हैं।

~ फर्जी प्लेटफॉर्म दिखाना:-
यूजर को एक फर्जी वेबसाइट/ऐप पर अकाउंट दिखाया जाता है। उसमें “Profit” और “Balance” बढ़ता हुआ दिखता है।

अंतिम ठगी:-
जब यूजर पैसे निकालना चाहता है तो “Tax”, “Processing Fee”, “Verification” के नाम पर और पैसे मांगे जाते हैं
अंत में कोई पैसा वापस नहीं मिलता, ठग संपर्क तोड़ देते हैं।

~ ठगी से बचाव (Safety Tips) :-

  1. किसी भी अंजान नंबर से आए लिंक/विज्ञापन पर क्लिक न करें।
  2. केवल विश्वसनीय और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
  3. किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच (Verification) करें।
  4. साइबर ठगी की जानकारी परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।
  5. “प्रीपेड टास्क” जैसी किसी भी स्कीम पर भरोसा न करें।
  6. किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें।
  7. अनजान लिंक/APK से ऐप डाउनलोड न करें।
  8. फर्जी वेबसाइट पर अपना बैंक/OTP/पर्सनल जानकारी न डालें। ~ ठगी होने पर क्या करें?:-

तुरंत अपने बैंक को सूचित करें

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

सभी चैट, ट्रांजैक्शन और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें

Related posts

मानव रचना में अपराधिक धाराओं पर किया गया एक्सपर्ट कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus

करोड़ों के गबन के आरोप में RTI एक्टिविस्ट और उनके दो बेटे गिरफ्तार, पिता ज्यूडिशियल तो बेटे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Metro Plus

डॉ. सतीश फौगाट को मिला ट्रांसफॉर्मल लीडरशिप अवॉर्ड

Metro Plus