Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 30 मार्च: मंत्री राजेश नागर ने वार्ड-26 में आयोजित सभा के दौरान लापरवाही और भ्रष्टाचार करने वाल राशन डिपो होल्डरों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे डिपो संचालक अपनी आदतें सुधार लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभा को जनसंवाद में बदलते हुए मंत्री राजेश नागर ने जनता से कहा कि आपको किसी भी राशन डिपो होल्डर से शिकायत है तो अपने पार्षद से कहें या हमारे कार्यालय पर संपर्क करें। लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर के खिलाफ हम एफआईआर भी कराएंगे और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने डिपो होल्डर को भी कहा कि वह जनता को सही मात्रा और समय पर राशन वितरण करें। जिससे कि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो अन्यथा आपके डिपो रद्द कर देंगे।

इस दौरान मंत्री राजेश नागर ने राशन और पेट्रोल प्रोडक्ट के बारे में अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी कि वह समाज में डर का माहौल पैदा ना करें। सरकार समस्त आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था को लेकर सतर्क है और हमारे पास पेट्रोल प्रोडक्ट के पर्याप्त भंडार हैं। अगर कोई भी अफवाह फैलाते हुए मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हम जनता की सेवा कर रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र अंत्योदय है। जिसका अर्थ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुदानी, पार्षद कर्ण सिंगला, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद रिंकू सिलानी, अमित भारद्वाज, अजय प्रताप, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, साहू प्रधान, भूपेंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर, कंचन मिश्रा, सुंदर कसाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

एफएमएसियंस ने ऑक्सीग्लो कॉस्मेटिक्स का दौरा किया

Metro Plus

व्यापारियों की समस्याओं का सीमा त्रिखा कैसे करेंगी निवारण! देखें?

Metro Plus

योग शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है: चिलाना

Metro Plus