Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

व्यापारियों की समस्याओं का सीमा त्रिखा कैसे करेंगी निवारण! देखें?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 12 अप्रैल:
फरीदाबाद शहर में व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए एक बैठक का आयोजन सैक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सीमा त्रिखा के समक्ष हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से व्यापारियों की दुकानों से संबंधित दुकानों को फ्री होल्ड करने तथा किराया बढ़ाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा शहर की विभिन्न मार्केटों से आए हुए व्यापारी नेताओं से सुझाव लिए तथा इन सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र-अतिशीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार हर वर्ग की हितैषी सरकार है और भाजपा सरकार में व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समक्ष रखेंगी तथा उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि वे व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सभी व्यापारी नेताओं की समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना उनका समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी कल्याण बोर्ड फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, प्रेम खट्टर, बल्लभगढ़ मार्केट के प्रधान राम जुनेजा, विनोद आहूजा, मार्केट नंबर-1 के प्रधान पवन भाटिया, महासचिव सागर दुआ, बाटा चौक मार्केट के प्रधान देवेंद्र रतड़ा, तिकोना पार्क मार्केट के प्रधान वासुदेव अरोड़ा, सैक्टर 7-10 मार्केट के प्रधान महेंद्र गंभीर, गौरव भाटिया तथा जतिंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

आम लोगों को खेलों के साथ जोडऩे का बहुत बड़ा माध्यम है खेल महोत्सव: DC विक्रम

Metro Plus

रतन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार

Metro Plus

MLA बना तो बडख़ल झील भरकर फिर लौटाऊंगा शहर की रौनक: विजय प्रताप

Metro Plus