Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

घबराएं नहीं, गैस की कमी नहीं: DC आयुष सिन्हा

LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: 9 एफआईआर, 56 सिलेंडर पकड़े

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 31 मार्च: जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की मांग के अनुसार 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सोमवार को पूरे जिले में एलपीजी सिलेंडर मांग के अनुरूप सफलतापूर्वक उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। जिले में गैस सिलेंडरों के स्टॉक की भी कोई कमी नहीं है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस कुल 28,093 घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं में वितरित किए गए है। मांग अनुसार हर दिन शत प्रतिशत सप्लाय सुनिश्चित की जा रही है। मांग और आपूर्ति में कोई अन्तर नहीं है।

उन्होंने बताया कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक फरीदाबाद विभाग की गठित टीमों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग पाए जाने पर 30 मार्च तक आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कुल 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमें ओल्ड फरीदाबाद थाना में 2 एफआईआर, भूपानी थाना में 1 एफआईआर, सैक्टर-31 थाना में 1 एफआईआर, पल्ला थाना में 1 एफआईआर, बीपीटीपी थाना में 2 एफआईआर, सारन थाना में 1 एफआईआर व बल्लभगढ़ सदर थाना में 1 एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसमें कुल 56 सिलेंडर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त भी किए हैं और आगे भी इस बारे चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related posts

समाज में फैली बुराईयों को मिलकर किया जा सकता है समाप्त: गरिमा सिंह तोमर

Metro Plus

पर्यावरण सुधार हेतू पौधारोपण पर ही काबू पाया जा सकता है: सुरजेवाला

Metro Plus

Manav Rachna में किया गया नि:शुल्क कृत्रिम दांत वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

Metro Plus