Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पार्षद जसवंत पंवार सैनी को स्थापना दिवस पर पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 31 मार्च:
भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह अप्रैल के स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे हरियाणा में जिला टोलियों का गठन किया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद महानगर भाजपा जिला से मनोनीत पार्षद जसंवत पंवार सैनी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में टोली का सहसंयोजक बनाया गया है।

अपनी इस नियुक्ति पर पार्षद जसवंत पंवार सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी एवं सांसद संजय जयसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और भाजपा फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष सोहनपाल छौकर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन द्वारा सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरेगें। स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के जिले के गांव-गांव व कालोनी-कालोनी जाकर आमजन से मुलाकात करेगें और भारतीय जनता पार्टी व सरकार की आमजन हितैषी व विकासपूरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा।

Related posts

प्राकृतिक और पौधे ही हमें जीवन देते हैं: स्वामी शिवम हंस

Metro Plus

कोरोना नहीं BJP मारेगी दुकानदारों को, BJP हिटलरशाही ऑर्डर वापिस ले: सुमित गौड़

Metro Plus

…अब दूल्हा, पंडित, मौल्वी, गुरूद्वारा के ग्रन्थी, गिरजाघर के पादरी पर लटकी तलवार!

Metro Plus