Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत 2 गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 6 अप्रैल: महिला थाना सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाऊस संचालक सहित 2 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना सेंट्रल की टीम द्वारा 5 अप्रैल को न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई। जहां पर देह व्यापार की पुष्टि होने पर गेस्ट हाउस संचालक सहित दो व्यक्तियों को मौके से काबू किया गया।

घटनाक्रम के संबंध में थाना खेड़ीपुल में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 व 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जाता है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।

Related posts

आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद बने हरियाणा के संयोजक

Metro Plus

आखिर DC विक्रम सिंह ने क्यों बंद करवाएं शराब के ठेके?

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रेस ने खाद्य सामग्री, दवाईंया आदि वितरित की

Metro Plus