Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

नए स्ट्रीट वेंडिंग जोन होंगे तैयार, सोमवार तक देनी होगी रिपोर्ट: परमजीत चहल

नगर निगम का प्लान: ट्रैफिक सुधरेगा, वेंडर होंगे व्यवस्थित!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 17 अप्रैल: स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट को नगर निगम फरीदाबाद शहर में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एडिशनल कमिश्नर एवं जॉइंट कमिश्नर एनआईटी परमजीत चहल ने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर निगम के सफाई निरीक्षकों एवं सहायक सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जॉइंट कमिश्नर परमजीत चहल ने अधिकारियों को अपने-अपने जोन में नए स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा पूर्व में बनाए गए स्ट्रीट वेंडिंग जोनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सोमवार तक इस संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा ताकि स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट को सही तरीके से लागू किया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित होने के बाद वेंडरों को पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही मुख्य सड़कों पर इधर-उधर खड़े होकर व्यापार करने वाले वेंडरों को निर्धारित स्ट्रीट वेंडिंग जोनों में स्थानांतरित किया जाएगा जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जॉइंट कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि चिन्हित किए जाने वाले सभी वेंडिंग जोनों में कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सफाई वाहनों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए निर्देशित किया जाए ताकि स्वच्छता भी बनी रहे।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अब तक नगर निगम द्वारा 69 स्ट्रीट वेंडिंग जोन चिन्हित किए जा चुके हैं।

Related posts

विद्यार्थियों का भव्य स्वागत कर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया दाखिला उत्सव

Metro Plus

Haryana Transport Minister, Mr. Krishan Lal Panwar addressing a press conference at Chandigarh

Metro Plus

गुर्जर ने विकास कार्यों के लिए की करोड़ों रूपये की घोषणा

Metro Plus