Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनस्नेह के बीच जन्मदिवस पर हरित और विकसित फरीदाबाद का संकल्प: विपुल गोयल

जनविश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी, सेवा के लिए रहूंगा समर्पित: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

फरीदाबाद, 25 अप्रैल: सैक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट हॉल में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिवस भव्य और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधि-विधान के साथ हवन पूजन से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्कूल की बच्चियों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया। इस दौरान बच्चियों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उन्होंने हवन पूजन के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की है कि फरीदाबाद और हरियाणा निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ें और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनस्नेह और जनविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि हजारों लोग पौधारोपण कर रहे हैं और सेवा कार्यों में भाग ले रहे हैं। कई लोग पौधा लगाकर यह संकल्प भी ले रहे हैं कि वे 3 साल तक उसका लालन पालन भी करेंगे। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि आज के समय में एनसीआर क्षेत्र में पर्यावरण को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में लोगों की भागीदारी से किए गए पौधारोपण के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और फरीदाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के हर शुभ अवसर पर पौधारोपण जरूर करें और उसके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उसका सही तरीके से पालन करना भी जरूरी है ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने हरियाणा सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फरीदाबाद के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से फरीदाबाद विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

जन्मदिवस के मौके पर सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे जरूरतमंद लोगों के बीच भारी मात्रा में उपयोगी वस्तुओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान गर्मी से बचाव के लिए छतरियां और पानी की बोतलें दी गईं। साथ ही आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए रेनकोट, जैकेट और साथ में जूट के बैग भी वितरित किए गए।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वे फरीदाबाद की जनता के प्रेम और विश्वास के लिए आभारी हैं और अपने जीवन के अंतिम क्षण तक जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है जो उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर समर्थकों का तांता लगा रहा और सभी ने उत्साह के साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस समारोह में भाग लेकर इस दिन को यादगार बना दिया।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में किया जागरूक

Metro Plus

सरकार ने कर्मचारियों की मांगों से मुंह मोड़ा: हेमसा

Metro Plus

Metro Hospital अंतराष्ट्रीय मानकों के द्वारा रोगी की पुरानी से पुरानी मस्तिष्क रोग से जुड़ी बीमारियों को पहचान कर उनका निदान करता है: डॉ० सुषमा शर्मा

Metro Plus