Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकार ने किये पुलिस अधिकारियों के तबादले

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर:
हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से तीन आईपीएस और 11 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
    विकास धनखड़, पुलिस अधीक्षक, आरटीसी, भौंडसी को चतुर्थ आईआरबी के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे (बहाली पर) विनोद कुमार को द्वितीय बटालियन, एचएपी, मधुबन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। संगीता रानी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद को सिरसा की पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
    एचपीएस अधिकारियों में राजेश दुग्गल, डीसीपी, सेंट्रल फरीदाबाद को पुलिस अधीक्षक पलवल लगाया गया है।
दीपक सहारण, डीसीपी (पूर्व), गुडग़ांव को डीसीपी (पश्चिम), गुडग़ांव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
संदीप मलिक, पुलिस उप-अधीक्षक, स्टेट क्राईम ब्यरो को पुलिस उप-अधीक्षक, हांसी लगाया गया है।
सिद्धार्थ ढांडा, पुलिस उप-अधीक्षक, हथीन को पुलिस उप-अधीक्षक, हिसार नियुक्त किया गया है।
पृथ्वी सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, लोहारू को पुलिस उप-अधीक्षक, हथीन लगाया गया है।
राजबीर सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, कमांडो को पुलिस उप-अधीक्षक, लोहारू लगाया गया है।
दलजीत सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, आपराधिक जांच विभाग को पुलिस उप-अधीक्षक, कमांडो नियुक्ति किया गया है।
धर्मबीर सिंह, पुलिस सहायक आयुक्त, गुडग़ांव को पुलिस उप-अधीक्षक, सीआईडी नियुक्त किया गया है।
महेन्द्र सिंह सेठी, पुलिस उप-अधीक्षक, सीआईडी को पुलिस सहायक आयुक्त, गुडग़ांव लगाया गया है।
ताहिर हुसैन, पुलिस उप-अधीक्षक, कनीना को पुलिस उप-अधीक्षक, सीआईडी नियुक्त किया गया है।
शाकिर हुसैन, पुलिस उप-अधीक्षक, रेवाड़ी को पुलिस उप-अधीक्षक, कनीना नियुक्त किया गया है।

Related posts

Delhi Scholars इंटरनेशनल के छात्रों ने ओवर ऑल ट्रॉफी जीत स्कूल का नाम रोशन किया।

Metro Plus

रसोई गैस पर सख्ती: कालाबाजारी करने वालों पर कड़ा एक्शन, 12 FIR दर्ज

Metro Plus

मुख्यमंत्री खट्टर उंगलीमाल डाकू की तरह गले में उंगलियों की माला डालकर चुनाव में वोट मांगते हुए दिखाई देंगे: विजय कौशिक

Metro Plus