Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 3 अगस्त: समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान महादान अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन और फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन FIMTA के संयुक्त तत्वावधान में KL एक्सपोर्ट प्रा. लि. परिसर में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। FIMTA के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा एवं KL एक्सपोर्ट के चेयरमैन रोटेरियन विनय रस्तोगी के विशेष प्रयासों से आयोजित इस शिविर में मुख्य अतिथि एचएसआईआईडीसी HSIIDC के इस्टेट मैनेजर एसके कटारिया रहे। शिविर में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने मनोनीत पार्षद जसवंत पवार सैनी के साथ रक्तदान कर समाज को सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस शिविर में 70 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, KL एक्सपोर्ट के विनय रस्तोगी ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। उनके द्वारा की गई सुव्यवस्थित तैयारियों के कारण पूरे शिविर का संचालन अत्यंत सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
शिविर में मुख्य अतिथि एसके कटारिया ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए आयोजकों की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर दीपक यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत के समय किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है बल्कि समाज में सेवाए सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक प्रसाद, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेसिडेंट एचके गोयल, सचिव रोटेरियन अतुल देव सर्राफ, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. राहुल शर्मा एवं शैलेन्द्र सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में फिम्टिया के चीफ पैट्रन एचएल भूटानी, पैट्रन जीएस धैया, पूर्व प्रेसिडेंट वीरभान शर्मा, जनरल सेक्रेटरी रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज नागर सहित अनेक उद्योगपति एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई MSME के डायरेक्टर आरसी चौधरी, डीपी शैंगले, फरीदाबाद चैप्टर के अध्यक्ष डीके मिश्रा, नॉमिनेटेड पार्षद जसवंत पवार तथा विद्यासागर स्कूल के चेयरमैन एवं रोटेरियन दीपक यादव ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई व स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कपिल टौंगर, सचिन शर्मा एवं कुलदीप यादव का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने बड़ी संख्या में रक्तदाताओं को प्रेरित कर शिविर तक पहुंचाया तथा पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने उनके समर्पण एवं सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
FIMTA के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने कहा कि FIMTA उद्योगों के विकास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को भी समान प्राथमिकता देता है। रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और भविष्य में भी रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से ऐसे जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों, फिम्टिया सदस्यों, मेडिकल टीम तथा केएल एक्सपोर्ट प्रबंधन का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।








