Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में Vidyasagar International School के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोहा!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

बल्लभगढ़, 17 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और भारत की गौरवशाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।

बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। मंच पर विद्यार्थियों की शानदार ऊर्जा और देशभक्ति की भावना ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही प्रस्तुति अपने चरम पर पहुंची, पूरा वातावरण भारत माता के जयघोष और तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति से प्रभावित होकर खड़े होकर उनका अभिवादन किया, जो विद्यार्थियों के लिए बेहद गौरवपूर्ण और उत्साहवर्धक क्षण रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा, एसडीएम मयंक शर्मा, गोपाल शर्मा, हुकुम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष सोहनलाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को इस शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्वेश्य है।

Vidyasagar International School घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों की इस यादगार प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी भव्य एवं भावनात्मक बना दिया। बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को मिली अतिथियों एवं दर्शकों की सराहना ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

Related posts

देखिए, NEXA के गोल्डी सलूजा व कर्मचारियों की गुंडागर्दी!

Metro Plus

बीके हाई स्कूल में पूल पार्टी का आयोजन: बच्चों ने पार्टी का जमकर आनंद उठाया

Metro Plus

सोशल मीडिया पर फिर उड़ी अभिनेता कादर खान के निधन की खबर

Metro Plus