Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है: संजय दत्त

12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी: राव नरेंद्र सिंह

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है: रणदीप सुरजेवाला

भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ी: लखन सिंगला

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 28 सितंबर: पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला द्वारा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-12 सेंट्रल पार्क में आयोजित ब्लॉक स्तरीय एमसी-1 बैठक रैली में तब्दील हो गई। बैठक में लोगों का भारी हजूम उमड़ा, जितने लोग हॉल के अंदर थे उतने ही बाहर थे। इसके अलावा जब लोगों को जगह नहीं मिली तो लोग हॉल की बालकोनी में जा चढ़े। बैठक में उमड़ी भीड़ को देखकर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त एवं राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सूरजेवाला भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का शॉल पहनाकर एवं बड़ी माला से स्वागत किया गया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों को देश की आन-बान-शान किसान का हल देकर सम्मानित किया।

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक को आयोजित करके एक बहुत अच्छा संदेश हम फरीदाबाद को दे रहे हैं। फरीदाबाद की जनता ने बार-बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपना समर्थन दिया, लेकिन बदले में लोगों को बीजेपी ने क्या दिया। बड़े दु:ख की बात है ना तो केंद्र की बीजेपी सरकार और न ही प्रदेश की बीजेपी सरकार की लोगों के प्रति कोई जवाबदेही है। यह वही सरकार है जिसने कहा कि प्रत्येक वर्ष देश के लोगों को 2 करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन देने की बात तो छोड़ो, इन्होंने लोगों से रोजगार छीनने का काम किया है। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व कहता है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे लाया जाए। इसी कड़ी में खुशबू खान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है और ये पूरे प्रदेश में पहली महिला ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष राव नरेंद्र ने सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते में मात्र कुछ सौ करोड़ रूपये ही हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 15,000 करोड़ रूपये से अधिक जमा हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ने पिछले 12 सालों में किस कदर लूट मचाई है। पार्टी के खाते के अलावा भाजपा के सांसद एवं मंत्रियों के खातों में हजारों करोड़ रुपए जमा है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होना स्वाभाविक है। बीजेपी के 12 साल में न कोई 4 लेन बना, न यूनिवर्सिटी बनी, न कोई स्कूल बना, अगर बने तो बीजेपी के आलीशान पांच सितारा दफ्तर बने। विकास हुआ तो बीजेपी के अपने नेताओं का हुआ। बात अगर हरियाणा की करें तो पिछले 12 सालों में बीजेपी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। हर महकमे को बेचकर खा गए।

ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन के सुंदर कार्यक्रम से उत्साहित हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि इन ब्लॉक स्तरीय सम्मेलनों का उद्देश्य ये देखना कि हरियाणा में कॉंग्रेस की क्या स्थिति है। आज यहां कार्यकर्ताओं का जोश एवं उत्साह देखकर यह तय हो गया है कि कांग्रेस फरीदाबाद हरियाणा में बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश 2014 तक खुशहाली के लिए जाना जाता था, अच्छे कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता था। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, आर्थिक विकास दर, खेल खिलाडिय़ों में, किसान हितेषी नीतियों में, किसानों को फसलों का भाव देने में, गन्ने का भाव देने में, किसान के कर्ज माफ करने में हरियाणा नंबर एक था। आज वह हरियाणा हमारा प्रदेश कर्ज में डूब चुका है। विकास के नाम पर मेट्रो का एक पिलर हरियाणा में नहीं लगाया गया है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध में हरियाणा नंबर-1 बन चुका है। प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है? 12 साल से अधिक के कार्यकाल में बीजेपी द्वारा एक नई यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया गया है। हरियाणा विकास में तो देश में 15वें नंबर पर पहुंच गया और बेरोजग़ारी में नंबर एक पर है। बीजेपी विधायक और मंत्रियों ने जो भ्रष्टाचार किया है उसमें प्रदेश जरूर नंबर एक पर पहुंच गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता तो कष्ट का जीवन काट रही है और बीजेपी के विधायक और बीजेपी के मंत्री अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। हरियाणा की जनता पिछली बार ही बदलाव चाहती थी, लेकिन जनता की भावना को साजिश और षड्यंत्र से हराया गया। साम दाम दंड भेद और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर जबरन सत्ता हासिल की गई।

ब्लॉक स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सूरजेवाला ने सुंदर आयोजन के लिए लखन सिंगला एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 साल से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है, लेकिन फरीदाबाद को इन 12 सालों में क्या मिला है। फरीदाबाद को कांग्रेस सरकार ने बदरपुर से बल्लभगढ़ तक मेट्रो रेल बनाकर दी, बदरपुर फ्लाइओवर बनाकर दिया, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं आईएमटी कांग्रेस सरकार की देन है। नायब सरकार ने फरीदाबाद को क्या दिया, बड़े-बड़े मंत्री फरीदाबाद में हैं लेकिन फरीदाबाद को 12 सालों में क्या मिला। ये सवाल फरीदाबाद शहर के लोगों को बीजेपी सरकार से पूछना चाहिए। उन्होंने बताया की बीजेपी ने फरीदाबाद को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर जरूर बना दिया है। आज देश के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद शामिल है।

फरीदाबाद के ग्राउन्ड वाटर को लेकर उन्होंने कहा कि शहर का अन्डर ग्राउन्ड वाटर पीने योग्य नहीं है। वह पूरी तरह जहर बन चुका है और उसमे लेटेरींग के अवशेष मिले हैं। दूषित पानी शहर के लोगों को पीना पड रहा है। ये दूषित पानी हमारे खेतों में जाता है, जहां उपजी फसल एवं सब्जी हम कहते हैं तो सोच सकते हैं कि लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फरीदाबाद शहर आज क्राइम का गढ़ बन चुका है। बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार ने फरीदाबाद को क्राइम सिटी बना दिया है। सबसे ज्यादा हत्या, लूट, डकैती, चोरी, छेडख़ानी एवं बलात्कार की घटनाए यहां पर हो रही हैं। नगर निगम को लेकर उन्होंने कहा कि उसके तो कहने ही क्या 200 करोड़ का घोटाला किसी से छिपा नहीं है। ये 1300 करोड़ का घोटाला था लेकिन उसमें हुआ क्या? आज तक किसी को सजा हूई, एक पैसे की रिकवरी हुई जो जनता की गाड़े कमाई का पैसा था। यहां के केन्द्रीय मंत्री कहते हैं अधिकारियों को कीड़े पड़ेंंगे, अरे कीड़े तो तुम्हें पड़ेंगे। नहर पार ऐसी कौन सी प्रॉपर्टी है, जहां बीजेपी नेताओं का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार दिशा तो हमने सुनी है, लेकिन फरीदाबाद एकमात्र ऐसा शहर है जहां 6 जगह से टोल टैक्स वसूला जाता है।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी भी वोट चोरी को लेकर पूरा खुलासा कर चुके हैं किस तरह से ये वोट चोरी करते हैं। कांग्रेस की सरकार में फरीदाबाद का बेड़ागर्क कर दिया है। फरीदाबाद हर क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ चुका है। ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद न तो 12 साल में मंझावली पुल शुरू हुआ, न ही नाहर सिंह स्टेडियम बनकर तैयार हुआ, न बडख़ल झील बनी। ऐसी अनेक परियोजनाएं जो बीजेपी सरकार में शुरू की गई थी आज भी अधूरी पड़ी हुई है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में जगह कूड़े के ढेर एवं टूटी सड़कें नजर आती हैं। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओ का धन्यवाद जताया।

कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष खुशबू खान ने किया एवं मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने किया। इस अवसर पर सुमित गौड़ प्रवक्ता, पुनीत सहरावत जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, सविता चौधरी महिला अध्यक्ष पलवल, सोनू चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, रचना भसीन प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सेवा दल, फिरे पोसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष पलवल यूथ कांग्रेस, डॉ. वीरेंद्र तेवतिया किसान सेल, डॉ ऋषिपाल जिला अध्यक्ष किसान सेल फरीदाबाद, मयंक चौधरी पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, दीपक चौधरी पूर्व पार्षद बल्लभगढ़, डालचंद डागर पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष, मंसा राम गुर्जर जिला प्रधान गुर्जर महासभा, मुकेश डागर पूर्व पार्षद, बीएल गर्ग, वीरेंद्र वशिष्ठ, गुलाब सिंह, बंटी चौधरी, हरिलाल गुप्ता, भूषण कुमार, महावीर बिश्नोई, अजब सिंह नागर, सूरज ढेड़ा, सुभाष पांचाल, चंदरपाल सिंह जिला सचिव, विमल ठाकुर, रवि बैसला जिला महासचिव, बलराज गुर्जर, भीम सहरावत, पंकज ठाकुर, विनोद, संतलाल, सुंदर नेताजी जिला अध्यक्ष एससी सैल, संजय त्यागी सेवादल, श्याम बाघरी, रामकृपाल, किशन, प्रमोद धनकड़ समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

आसाराम ने जमानत के लिए कोर्ट में दिए हेल्थ से जुड़े फर्जी सर्टिफिकेट, सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत अर्जी खारिज

Metro Plus

अपराधिक वारदातों का गढ़ बन गया है बल्लभगढ़ शहर, पुलिस प्रशासन फेल

Metro Plus

विद्यासागर इन्टरनेशनल स्कूल में 25 से 27 अक्टूबर तक होगी राज्य स्तरीय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं

Metro Plus