Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS इंटरनेशनल स्कूल ने दी किक बॉक्सिंग सीखने वाले बच्चों को बड़ी सौगात, स्कूल में शुरू हुई अकादमी!

मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम ने किया ‘इंस्पायर किक बॉक्सिंग अकादमी’ का उदघाटन 

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 12 अक्टूबर: ग्रेटर फरीदाबाद के बच्चों और खेल प्रेमियों  के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। अब यहाँ के उभरते खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स में खुद को निखारने, किक बॉक्सिंग के गुण सीखने और कड़े अभ्यास के लिए अपने घर-क्षेत्र से दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब उनके अपने इलाके में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हैं।

इसी कड़ी में सेक्टर-88 स्थित SRS इंटरनेशनल स्कूल परिसर में उत्साह, उमंग और खेल भावना के अनूठे संगम के बीच ‘इंस्पायर किक बॉक्सिंग अकादमी’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री राजेश नागर और वशिष्ठ अतिथि के रूप में खेलमंत्री गौरव गौतम उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर विनय गोयल द्वारा दोनों अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और प्लांटर द्वारा स्वागत किया गया, वहीं किक बॉक्सिंग फेडरेशन की और से संतोष अग्रवाल का भी स्वागत किया गया। 

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा और खेल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज के बदलते दौर में युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “किक बॉक्सिंग जैसे खेल न केवल आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) के लिए बेहतरीन हैं, बल्कि यह युवाओं में गजब का एकाग्रता भाव और अनुशासन पैदा करते हैं।    

वहीं मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि  एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किक बॉक्सिंग अकादमी की शुरुआत करना एक सराहनीय कदम है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इंस्पायर किक बॉक्सिंग अकादमी से ट्रेनिंग लेकर इस क्षेत्र के बच्चे न केवल राज्य बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश और फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे। 

स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने कहा कि एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल हमेशा से ही बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम करता रहा है। “इस आधुनिक किक बॉक्सिंग अकादमी को शुरू करने का हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सही मंच प्रदान करना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। 

इस गरिमापूर्ण समारोह में सीटीओ मयंक जिंदल, सचिन गोयल, एसआरएस अर्ली इयर्स की डायरेक्टर श्रीमती दिव्या गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति भल्ला, प्रबंधक तेजप्रकाश पांडे और एजुकेटर्स क्लब के प्रेजिडेंट रमेश डागर सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना पीडि़तों को मदद देने के लिए वरदान साबित होगी हरियाणा रोडवेज की मिनी एंबुलेंस बसें: यशपाल

Metro Plus

बाबा साहेब को नमन कर होडल में गरजे मोदी के मंत्री गुर्जर

Metro Plus

रोटेरियन नवीन गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट

Metro Plus