Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर परिस्थिति में खुश रहने का प्रयास करना चाहिए: सुधांशु महाराज

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद 7 नवंबर:
विश्व जागृति मिशन की ओर से चल रहे सत्संग समारोह में सुधांशु महाराज ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए। धैर्य नहीं खोना चाहिए औरों को खुशी देने की कौशिश करें तथा किसी का दिल न दुखाएं। मिशन के फरीदाबाद मंडल की ओर से सैक्टर-12 में चल रहे सत्संग समारोह में सुधांशु महाराज ने कहा कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर परिस्थिति में खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। कुछ लोग अक्सर उदास रहते हैं, ऐसे लोग जीवन में आनंद प्राप्त नहीं कर पाते हैं। सुधांशु महाराज ने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति का रस-पान कराया। उन्होंने मानव जीवन की सच्चाई को बयान करते हुए कहा कि जीवन को समझो और आनंद लो। किसी का बुरा न करो और न ही सोचो। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ो। प्रभु की कृपा से ही हासिल होता है। उसकी कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं। आओ हम सब उस प्रभु के चरणों में नतमस्तक हो जाएं।
मंडल के अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, आरबी बारी, डॉ० विजया लक्ष्मी ने सुधांशु महाराज का अभिनंदन किया। अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि रविवार को समारोह का समापन किया जाएगा।
IMG-20151107-WA0014
IMG-20151107-WA0017
IMG-20151106-WA0028



Related posts

Delhi Scholars इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया

Metro Plus

किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार स्वैट कमांडो।

Metro Plus

सुरक्षा जागरूकता सेमिनार के जरिए फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने छात्रों का किया ज्ञानवद्र्वन।

Metro Plus