Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या से है परेशान तो कहां होगा समाधान? देखें!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 मई:
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ० आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर-106 में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आई 35 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। साथ ही बाकी बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्यायों के जल्द समाधान के निर्देश जारी किए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर त्वरित करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजन करवाया जा रहा है। नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर समाधान शिविरों में निरंतर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ नागरिकों की शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहते हैं, जोकि त्वरित कार्यवाही करते हुए नागरिकों की समस्याओं का निवारण करवा रहे हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ० आनंद शर्मा ने ने बताया कि पारिवारिक आय, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उसका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित हो रहा है।

Related posts

आम आदमी पार्टी सच्चाई व ईमानदारी की मिसाल : धर्मवीर भड़ाना

Metro Plus

….जब मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाईजर को डिजिटल रैली में एक डीसीपी ने की स्टेज से उतारने की कोशिश

Metro Plus

हरियाणा महिला आयोग महिलाओं का उत्पीडऩ रोकने व उन्हें सामाजिक संरक्षण देने के लिए है वचनबद्ध: सुमन दहिया

Metro Plus