Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तिगांव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 नवंबर: तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गांव नीमका के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी व ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन राकेश भड़ाना के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने वाले चौ० रणवीर सिंह नागर उर्फ लीलू, चौ० देवेंद्र सिंह नागर, चौ० चिंता, पं० सचिन गजनी, डॉ० देविन्द्र रावत ढकैला, मास्टर पूरन पंचायत नीमका, चौ० अक्षय नागर, चौ० दिलबाग नागर, पं० कपिल आदि सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज आम जनता ही नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी तंग आ चुके है। इसलिए वह अब पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस से जुडऩे लगे है। उन्होंने कहा कि जैस-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से पलायन होना और तेज हो जाएगा। तंवर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान डॉ० तंवर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है, जो आने वाले चुनाव तक पूरी तरह डूब जाएंगा। उन्होंने कहा कि चार वर्षो में इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार व महंगाई की सौगात दी है, आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। श्री तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह चुनाव को लेकर जी जान से जुट जाए और भाजपा की नाकामियों का जन-जन मेें प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरुक करें।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष तंवर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है। पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे।

Related posts

एक विधवा महिला की देखो कैसे मदद की मिशन जागृति ने?

Metro Plus

सूरजकुण्ड अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला देश की कला और शिल्प धरोहर का संरक्षक है: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को दोनों वैक्सीन डोज लगना हो सुनिश्चित: जितेन्द्र यादव

Metro Plus