Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा नेता ने लगाया भाजपा नेता को ही लाखों का रगड़ा, अरेस्ट वारंट जारी!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 22 सितम्बर:
पैसे की हवस किसी को भी अंधा बना देती है। यही कारण है कि चंद पैसो की लालच में दोस्त दोस्त नहीं रहता और दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बडख़ल विधानसभा में देखने को मिल रहा है जहां एक भाजपाई ने दूसरे भाजपाई के लाखों रुपये हड़प लिए। अंत में उसे अपनी रकम की वसूली के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।

जी हां, हम बात कर रहे हैं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में NH मंडल के अध्यक्ष रहे विशंभर भाटिया @ चाचा की जिसके 10 लाख रुपये उन्हीं दोस्त संजय अरोड़ा अरोड़ा @ संजय पकोड़ी जोकि भाजपा का BLA-1 (बूथ लेवल एजेंट ) है, ने हड़प लिए। और जब पैसे नहीं मिले तो बिशम्बर भाटिया ने कोर्ट का सहारा लेकर संजय अरोड़ा के वारन्ट जारी करा दिए। मजेदार बात तो ये है कि उक्त दोनों ही भाजपा नेता बड़खल विधानसभा क्षेत्र से MLA सीमा त्रिखा के खासमखास बताये जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक संजय अरोड़ा ने बिश्म्बर भाटिया से 10 लाख रुपए लिए थे जिसके बदले संजय ने बिश्म्बर भाटिया को 10 चैक दिए थे। ये सभी चेक संजय के एकाउंट में बैलेंस न होने के कारण बाउंस हो गए। इस पर वर्ष 2022 में बडख़ल विधानसभा में NH-2 निवासी बिश्म्बर भाटिया ने संजय अरोड़ा के खिलाफ अपनी रकम की वसूली के लिए अपने एडवोकेट भूपेश जोशी की मार्फत 10 मुकदमे 138 के तहत दायर किये हुए थे। इन्हीं में से एक मुकदमें में अब गत 20 सितम्बर को न्यायालय ने संजय अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष बिश्म्बर भाटिया और BLA-1 संजय अरोड़ा दोनों ही बडख़ल विधानसभा की MLA सीमा त्रिखा के खास बताए जाते हैं तथा कार्यक्रमों में भी अक्सर दोनों को ही विधायक के साथ देखा जाता है।

खैर जो भी हो लेकिन बडख़ल विधानसभा में विधायक के खासमखास कहे जाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष और BLA-1 की यह कानूनी लड़ाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related posts

लायंस क्लब के लीडर्स के प्रतिनिधिमंडल ने किया नगर-निगम फरीदाबाद की नवनियुक्त महापौर सुमन बाला का स्वागत

Metro Plus

आवारा कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग

Metro Plus

डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा 21 नवंबर को मनायी जाएगी 5वीं डीएलएफ बिजनेस समिट-2016

Metro Plus