Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपुल गोयल ने झुग्गी बस्ती के लोगों के साथ मनाई दीपावली

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,12 नवम्बर:
विधायक विपुल गोयल ने राम नगर में झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ दीपावली का पवन पर्व मनाया। विधायक गोयल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब मजदूर लोग भी हमारे परिवार के सदस्य हैं और इसीलिए उन्होंने दीवाली गरीबों के साथ मानाने का फैसला किया। विधायक गोयल ने उपस्थित लोगों में मिठाइयों का वितरण किया एवं उनके साथ आतिशबाजी कर पटाखे भी छुड़ाए और उनका दुख दर्द बाटा। गरीब बच्चों में टॉफियां बांटकर उनका मनोबल बढ़ाया। विधायक विपुल गोयल ने कहा कि कॉलोनी में रह रहे लोगों को जिस भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा ।
इस मौके पर विधायक विपुल गोयल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर, एसडीएम महाबीर प्रसाद, पूर्व पार्षद सोम मल्होत्रा, पूर्व पार्षद धर्मपाल, युवा भाजपा नेता अमन गोयल, विजय शर्मा, कमल जख्मी, बीएस गोला, शेखर, डॉ० आईएच खान, लक्ष्मीचंद, इंद्रा आंटी, गोपाल, सुंदर, मुकेश और संजीव सैनी आदि मौके पर मौदूद थे ।
photo 3 (2)

photo 1 (5)

photo 2 (4)

Related posts

संसार में जरुरतमंदों की सेवा करना सबसे पुण्य का कार्य: सुमित गौड़

Metro Plus

फाइटिंग फिट प्लेनेट नामक फिटनेस सेन्टर में एक ही छत के नीचे दिए जाएंगे कई प्रकार के प्रशिक्षण।

Metro Plus

शहर की समस्याओं को लेकर विकास चौधरी ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा

Metro Plus