Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शिरडी साई बाबा स्कूल के छात्रों ने तरह-तरह की प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना हुनर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 नवंबर: चिल्ड्रंस-डे के अवसर पर शिरडी साई बाबा स्कूल में स्वच्छता, सड़क, सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ  पर अनेकों प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद व सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ० एम.पी. सिंह ने शिरकत की। डॉ० सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे और उनका बहुत सम्मान करते थे तथा बच्चे भी चाचा नेहरू को फूल देकर गले मिलकर उनका आदर सत्कार करते थे।
इस मौके पर चाचा नेहरू की भूमिका में साई भक्त डॉ० मोतीलाल गुप्ता भी लगभग 2000 विद्यार्थियों को  नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करा रहे हैं। इसी कड़ी में विजेता विद्यार्थियों को दार्शनिक साहित्यकार डॉ० एम.पी.सिंह ने प्रशंसा पत्र देकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना शर्मा व समस्त स्टॉफ एवं कार्यकारिणी के सदस्य भी शामिल थे। डॉ० सिंह ने कहा कि यदि अधिकतर भारतीय नागरिक इस सोच को अपनाने और असहाय व गरीब बच्चे को गोद लेकर उसकी पढ़ाई का खर्चा उठा लें तो देश के अंदर कोई भी अनपढ़ गवार नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि शिरडी साई बाबा स्कूल कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान करा रहा है और इसमें पढऩे वाले सभी विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप कैंप भी समय-समय पर होता रहता है।

Related posts

सप्लाई चेन मैनेजमेंट वर्तमान समय में है आवश्यक: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

पिता मुस्लिम, मां हिंदू और क्रिश्चियन, ऐसा है सलमान का खानदान

Metro Plus

SRS इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया अर्थ डे

Metro Plus