Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई दिवाली

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद 13 नवम्बर:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 में दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी के बच्चों ने बैनर के साथ ‘से नो टू क्रेकरÓ के साथ पटाखों की जगह दीपों की जगमग रोशनी के साथ सुरक्षित व अच्छी दीवाली बनाने का संदेश दिया। प्रेप व पहली के छात्रों ने सुंदर प्ले के माध्यम से दीवाली कैसे मनाते है के साथ यह संदेश दिया कि दिवाली उल्लास व उमंग का त्योहार है। इसमें मिठाई, गिफ़्ट का आदान-प्रदान करना चाहिए। मिलजुल के रहना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।
स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने कहा इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों को अपने राष्ट्र में कितने त्योहार व किस प्रकार से बनाएं जाते है इस बारे में पता चलता है।
इस अवसर पर बच्चों को समझाते हुए बताया की पटाखा फोडऩे से जहां धन व जन दोनों की हानि होती है वहीं पटाखे से निकले रासायनिक कार्बन प्रदूषण को विशेष खतरा उत्पन्न करते है। पटाखों से अनेक प्रकार के ऐसे रासायनिक पदार्थ निकलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। बच्चों ने शपथ ली कि हम सभी को खुशियों के त्योहार को मिठाई खाने तथा तेल के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ज्योति चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व बताया की दिवाली ख़ुशियां बाटने का त्योहार है। उन्होंने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
IMG-20151109-WA0000

IMG-20151109-WA0004

Related posts

पुलिस कमिश्नर डॉ.हनीफ कुरेैशी ने किया विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में जिले के पहले सोलर पॉवर सिस्टम का उद्वघाटन

Metro Plus

अवैध निर्माण: गांधी नोटों की गड्डियों की चकाचौंध ने बनाया अवैध निर्माणों को वैध!

Metro Plus

अनुभव सुखीजा बने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा के प्रदेश संयोजक

Metro Plus