Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शादी की नीयत से अगवा किया पड़ोसी ने युवती को

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 18 नवंबर:
सेहतपुर की श्याम कॉलोनी में रहने वाला एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती को शादी की नीयत से अगवा कर फरार हो गया। युवती के परिजनों की शिकायत पर थाना सरायवाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सेहतपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहता है और दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। जबकि उसकी 20 साल की बेटी अभी पढ़ रही है। गत् 6 नवम्बर के दोपहर को उसकी बेटी किसी काम से घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह लौट कर नहीं आई।
पता चलते ही उसने अपनी बेटी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वह लगातार अपने जानकारों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ करता रहा। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी सुराग नहीं लगा। गत् दिवस तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटी को श्याम कॉलोनी निवासी सज्जन के साथ देखा गया है।
सज्जन के घर जाने पर पता चला कि वह भी उसी दिन से गायब है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

टाउन पार्क बना आधुनिक सुविधाओं का केंद्र, कई विकास कार्यों का विपुल गोयल ने किया उद्वघाटन

Metro Plus

सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच करेगी अब स्पेशल टास्क फोर्स।

Metro Plus

हिन्दू-मुस्लिम के भाईचारे की प्रतीक है पीर बाबा मस्जिद: विकास चौधरी

Metro Plus