Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शादी की नीयत से अगवा किया पड़ोसी ने युवती को

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 18 नवंबर:
सेहतपुर की श्याम कॉलोनी में रहने वाला एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती को शादी की नीयत से अगवा कर फरार हो गया। युवती के परिजनों की शिकायत पर थाना सरायवाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सेहतपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहता है और दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। जबकि उसकी 20 साल की बेटी अभी पढ़ रही है। गत् 6 नवम्बर के दोपहर को उसकी बेटी किसी काम से घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह लौट कर नहीं आई।
पता चलते ही उसने अपनी बेटी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वह लगातार अपने जानकारों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ करता रहा। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी सुराग नहीं लगा। गत् दिवस तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटी को श्याम कॉलोनी निवासी सज्जन के साथ देखा गया है।
सज्जन के घर जाने पर पता चला कि वह भी उसी दिन से गायब है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

अमृता अस्पताल में सस्ते और मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी या नहीं, देखिये क्या कहती हैं अम्माजी?

Metro Plus

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के भांजे सुमित गौड़ के घर चोरी

Metro Plus

प्रेमिका की मौजमस्ती के लिए करता था चोरी और छीनाझपटी, धरा गया धार पर।

Metro Plus