Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डॉ० ओमप्रकाश कादयान को तथागत सृजन सम्मान

महेश गुप्ता
हिसार, 18 नवंबर
: यायावर छायाकार एवं लोक संस्कृति के मर्मज्ञ डॉ० ओमप्रकाश कादयान को साहित्य तथा कला क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्तर-प्रदेश की प्रसिद्ध ‘सिद्धार्थ तथागत कला साहित्य संस्थान द्वारा ‘तथागत सृजन सम्मान प्रदान किया गया। डॉ० ओमप्रकाश कादयान को यह सम्मान सिद्धार्थ नगर के इटवा बाजार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ‘साहित्यकार सम्मान समारोह में न्यायमूर्ति डा० चन्द्रभाल सुकुमार, सिक्किम के शिखा विभाग के निदेशक डॉ० भीम ठाटाल तथा देश के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० राजेन्द्र परदेसी ने अपने हाथों से प्रदान किया। राजेन्द्र परदेसी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० भीम ठाटाल थे। आयोजक संस्थान के सचिव डॉ. भास्कर शर्मा थे।
कार्यक्रम में नेपाल, सिक्किम, अरूणाचल सहित देश भर से आए साहित्यकार व साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। डॉ० ओमप्रकाश कादयान गत् 25 वर्षों से साहित्य सृजन, छायांकन व चित्रांकन क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं तथा राष्ट्र स्तर पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। डॉ० कादयान को हरियाणा साहित्य अकादमी, पंजाब कला साहित्य अकादमी सहित करीब तीन दर्जन संस्थाओं, अकादमियों द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार मिलने पर डॉ० कादयान का कहना है कि कोई भी पुरस्कार किसी बड़ी सफलता का पक्का प्रमाण तो नहीं होता किन्तु पुरस्कार लेखक को नई ऊर्जा प्रदान करता है और अपना कर्म ईमानदारी से करने की जिम्मेदारी का अहसास अवश्य करवाता है।

Related posts

SRS International स्कूल के वार्षिक खेल दिवस में अमेरिका हाउस ने जीती बेस्ट हाउस ट्रॉफी

Metro Plus

BJP नेता कुलदीप साहनी और रोटेरियन वीरेन्द्र मेहता ने बुजुर्गों संग मनाई लोहड़ी

Metro Plus

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल ने CBSE के परीक्षा परिणामों में शहर को फिर से दिये कई टॉपर।

Metro Plus