Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पुलिस ने किया फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,18 नवंबर:
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित एक कार्यालय में छापेमारी कर भारी वाहनों की आरसी समेत अन्य फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने से फर्जी आरसी समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में कार्यालय संचालक को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी करेगी।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-65 अपराध शाखा के एएसआई ओमप्रकाश को सूचना मिली कि ओल्ड फरीदाबाद चौक पर एक कार्यालय में गाडियों के फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम तैयार की। मंगलवार शाम को कार्यालय में छापा मारा। मौके पर नंगला इंकलेव पार्ट दो निवासी प्रदीप कुमार मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मौके पर फर्जी आरसीए फिटनेश प्रमाण-पत्र बनाने की कई फर्जी मुहर बरामद हुई। पुलिस ने सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज तैयार करता था। वह करीब डेढ महीने से इस काम को कर रहा था। उसने आरटीए कार्यालय के सभी दस्तावेज की पूरी जानकारी थी। इसलिए वह आसानी से फर्जी दस्तावेज बना लेता था। पुलिस के अनुसार इसने काफी आरसी व अन्य दस्तावेज बेच भी दिए। आरोपी से 500 से 5000 हजार रुपए तक दस्तावेज की एवज में वसूल कर लेता था।
मामले की जांच करने वाले एएसआई शेर सिंह ने बताया कि अभी यह पता किया जाएगा कि इसने कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं और किसको बेचे हैं। इसके अलावा यदि इस मामले में इसका कोई साथी है तो उसके बारे में पता लगाया जाएगा।

Related posts

BJP नेता और शराब ठेकेदार ने महल की जमीन कब्जा कर बनाई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग!

Metro Plus

घरों में सोना रखने पर लगाई पाबन्दी: नोटबंदी के बाद सोना खरीदने वालों को दिया मोदी सरकार ने जोरदार झटका

Metro Plus

सब्जी मंडी में भरा गंदा पानी प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई

Metro Plus