Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

टाईम इक्यूपमेंट परिवार ने धूमधाम से मनाया लौहड़ी पर्व: आरके चिलाना

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 13 जनवरी (नवीन गुप्ता): लौहड़ी पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है और इस पर्व को पूरे ही उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है यह उदगार टाईम इक्यूपमेंट प्रा०लि० के डॉयरेक्टर आरके चिलाना ने उपस्थित समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा। इस मौके पर लोहड़ी पर्व की सभी रस्मों रिवाज को मनाते हुए धूमधाम सेे लोहड़ी मनाई गयी एवं एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सतीश परनामी ने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और इस देश में सभी धर्मो के पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्वो को आपसी मेल-जोल एवं एकजुट से मनाया जाए तो उससे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है जोकि बहुत जरूरी है। इसीलिए सभी पर्वो को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी मेल-जोल के माहौल में मनाना चाहिए। इस मौके पर कंपनी के डॉयरेक्टर चिलाना एवं परनामी ने सभी उपस्थितजनों को मकर सक्रंाति की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर डॉयरेक्टर सतीश परनामी, विशाल परनामी ने सभी स्टाफ मैम्बरों व वर्करों को लोहडी की शुभकामनाएं दी एवं रेवडी, मूंगफली वितरित की एवं सभी को इसी तरह से पर्व मनाते रहने की अपील की।
इस अवसर पर धू्रव खोसला, प्रणव चोपड़ा, प्रमोद मित्रल, सौरभ वशिष्ठ, शैलेश मिश्रा, जीएस अरोड़ा, बलराम, भारत, राकेश भाटी, सन्नी ग्रोवर, राजविन्द्र ग्रोवर, ईशा भाटिया, प्रगति, सोनिया, अशोक डोगरा, नरेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र पाल, नवीन, राम, लोकेश, अनिल अनुज, शैलैन्द्र, अभय, राकेश, अरूण, फिरोज, शुभम सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोहड़ी पर्व का लुत्फ उठाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।R.K Chilana Pic 2

R.K Chilana Pic 1

Related posts

लूटपाट के मामले में लिप्त दो बदमाश प्रोडेक्शन वारंट पर

Metro Plus

शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन जाएंगे मोदी आयोजन से माल्या को दूर रखने की कोशिश

Metro Plus

Vidyasagar International School में हुआ डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Metro Plus