Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकार ने बीपीएल परिवारों को वितरित की सस्ती दरों पर दाल

सोनिया शर्मा फरीदाबाद,19 नवम्बर: हरियाणा सरकार द्वारा निर्धन तबके के लोगों के कल्याण के उद्धेश्य से संचालित की जा रही दाल-रोटी योजना के अन्तर्गत मास जुलाई से सितम्बर, 2015 तक तीन माह के लिए जिला के 61 हजार 477 बीपीएल तथा एएवाई श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को 4613 क्विंटल चने की दाल की एलोकेशन की गई है। इस दाल का वितरण चालू माह के दौरान ही सुनिश्चित तौर पर किया जाना है।
उपायुक्त डॉ० अमित कुमार अगवाल ने बताया कि उक्त लाभार्थियों में से बल्लबगढ़ क्षेत्र में 18 हजार 178 कार्डधारकों को 1363 क्विंटल, पुराना फरीदाबाद क्षेत्र में 14 हजार 530 कार्डधारकों को 1090 क्विंटल तथा एनआईटी क्षेत्र में 28 हजार 813 कार्डधारकों को 2160 क्विंटल दाल बांटी जाएगी। इस दाल का वितरण साढ़े सात किलोग्राम प्रतिकार्ड व 20 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से किया जाएगा।

Related posts

बीके हाई स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस

Metro Plus

ईमानदारी की जीती-जागती मिसाल थे पूर्व मुख्यमन्त्री मा० हुकम सिंह

Metro Plus

यथार्थ हॉस्पिटल पर संकट गहराया, HSVP द्वारा जमीन रिज्यूम होने के बाद हॉस्पिटल की फार्मेसी का लाइसेंस सस्पेंड

Metro Plus