Metro Plus News
फरीदाबाद

बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट की गई

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 20 नवम्बर:
गांव फतेहपुर में बिजली चेकिंग के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। इसके विरोध में अन्य कर्मचारी लामबंद हो गए हैं, उन्होंने पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों को दी चेतावनी दी है,आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो जिलाभर का ब्लैकआउट होगा।
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इससे कपाल मोचन मेला भी प्रभावित हो सकता है। उनका कहना है कि इंसाफ के लिए कर्मचारी हर स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं। समाचार लिखे जाने तक विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

Related posts

स्नैचर को दबोचने वाले व्यक्ति को DCP ने कैश एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Metro Plus

हरियाणा में SDM की तैनाती पर उठ रहे सवाल, जूनियर IAS और HCS में समानता कितनी जायज?

Metro Plus

मानव रचना में फैकल्टी डिवेलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया

Metro Plus