Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बायोमेट्रिक मशीन लगाने के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सोनिया शर्मा
हिसार, 20 नवम्बर:
हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने का निर्णय लिया है, ताकि सरकारी कर्मचारी सही समय पर सरकारी विभागों में पहुंच सकें। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों को सरकार का यह फैसला रास नहीं आ रहा है। कर्मचारियों ने इस फैसले का विरोध करने का फैसला लिया है। इस कड़ी में हिसार में हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन के महासचिव कृष्णपाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश सरकार पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लेने का निर्णय लिया है, जो कि गलत है हम इसका विरोध करते हैं। कई कर्मचारी 20 से 25 किलोमीटर दूर से आते हैं। वे बई बार लेट हो जाते है। इसलिए बायोमेट्रिक मशीन का विरोध किया जा है।
महासचिव कृष्णपाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार जल्द ही बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाने का फैसला वापिस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में चण्डीगढ़ में हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन के बैनर तले प्रदेश के पीडब्ल्यूडी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेगें।

Related posts

राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या से है परेशान तो कहां होगा समाधान? देखें!

Metro Plus

अभिभावक एकता मंच ने मांगपत्र को लेकर कृष्णपाल गुर्जर, सीपीएस सीमा त्रिखा व विधायक विपुल गोयल मूलचंद शर्मा से जवाबतलबी की

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

Metro Plus