Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम रही इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी में प्रथम

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 30 नवंबर:
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर द्वारा आयोजित इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी में फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। आईआईटी कानपुर के नेशनल इंफारमेशन सैन्टर ऑफ अर्थक्वेक इंजीनियरिंग से सुरेश अलवाडी, फरीदाबाद मॉडल स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक व प्रधानाचार्या शशि बाला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभिन्न स्कूलों जैसे मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार, वेंकटशवर इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गाजियाबाद, नेहरू वल्र्ड स्कूल, गाजियाबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुडगांव, सेंट पोल सीनियर सैकेंड्री स्कूल, मथुरा, एफएमएस, फरीदाबाद, ग्रीन फील्ड स्कूल, दिल्ली व दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद आदि ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सेंट पोल सीनियर सैकेन्ड्री स्कूल मथुरा व वेंकटशवर इंटरनेशनल स्कूल द्वारका तीसरे स्थान पर रहा। सुरेश अलवाडी ने एफएमएस टीम को विजेता की ट्राफी प्रदान की। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या शशि बाला ने विजेता टीम को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया।DSC_3484 (1)

Related posts

FMS में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

अमीरी नहीं बीमारी का प्रतीक है मोटापा: डॉ० पाठक

Metro Plus

दिल्ली में आज भी आएगी आंधी, कई राज्यों में तूफान सागर का खतरा

Metro Plus