Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

टिफिन में मैगी-सैंडविच नहीं रोटी लेकर आए स्कूली बच्चे : डॉ. जैन

जस्प्रीत कौर
हिसार, 2 दिसंबर:
आजाद नगर स्थित हैप्पी हाई स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 80 बच्चों के दांतों का चैकअप किया गया। शिविर में राजीव दांतों का अस्पताल की ओर से डॉ. अदिति जैन व डॉ. राजीव जैन ने बच्चों के दांतों का चैकअप किया। स्कूल के प्रिंसीपल उमेद लोहान ने डॉ. जैन का स्वागत करते हुए कहा कि दांतों की रक्षा करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर सभी बच्चों को कोलगेट भी वितरित की गई।
स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. जैन ने कहा कि बच्चे को दिन में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। बार-बार मीठा न खाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे टिफिन में मैगी-सैंडविच की बजाए रोटी ही लेकर आएं। दिन मेें दो बार दूध लें तथा बार-बार मुंह में पेंसिल, पैन या अंगूठा डालने की आदत से बचें। डॉ. जैन ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका भी बतलाया। प्राचार्य लोहान ने डॉ. जैन को भविष्य में स्कूल में इस तरह के कैम्प आयोजित करने का आग्रह किया।
h

Related posts

मानव रचना में बेहतर स्वास्थ्य व पौष्टिकता के लिए मनाया गया डायटेटिक्स दिवस

Metro Plus

KL Mehta के छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन।

Metro Plus

सामाजिक संस्थाओ का समाज सुधार में होता है अहम् योगदान: सांगवान

Metro Plus