Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अमन गोयल ने किया इंटरलोकिंग टाइल्स का उद्वघाटन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 10 दिसंबर:
युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने अहिर वाड़ा एलालनम मंदिर के पास इंटरलोकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य की लागत 20 लाख रुपए है। अहिर वाड़ा के स्थानीय लोगों ने युवा भाजपा नेता अमन गोयल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इंटरलोकिंग टाइल्स लगाने का उद्वघाटन होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि विधायक विपुल गोयल ने चुनाव के दौरान आप लोगों से सड़क, बिजली, पानी और सीवर के जो वायदे किए थे उन्हें हम पूरा कर रहे है अहिर वाड़ा क्षेत्र में एक भी समस्या नहीं रहने देंगे जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। उद्घाटन के दौरान अमन गोयल के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखी समस्याओं में सबसे पहले और काफी सालों से चली आ रही पीने के पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट की समस्या जिसे उन्होंने जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही कॉलोनी वासियों ने विधायक विपुल गोयल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उद्घाटन के दौरान अमन गोयल के साथ नेत्रपाल चौहान, भूदेव शर्मा, रविंद्र बैसला, बाबा कौशिक, सच्चा यादव, मुकेश ठाकुर, पप्पू माहौल, बब्बन ठाकुर व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे ।
IMG_0891

Related posts

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में लहराया परचम

Metro Plus

प्रशासन और मंत्रियों की अनदेखी ने शहर को बना दिया कूड़े का ढेर: जसवंत पवार

Metro Plus

पेट्स में रोटेरियन साथियों से मिले स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता: महेंद्र सर्राफ

Metro Plus