Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डॉ. प्रशांत भल्ला को मिला पांचवा भारतीय मानव अधिकार सम्मान

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 11 दिसंबर:
अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला को पांचवें भारतीय मानव अधिकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डॉ. प्रशांत भल्ला को इंडियाज मोस्ट एमिनैन्ट विजनरी मैनटर (शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावशाली नेतृत्व) कैटिगरी में प्राप्त हुआ है। इस अवॉर्ड सैरीमनी का आयोजन ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिब्रटीज एंड सोशल जस्टिस के द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर में किया गया। भारत रत्न से सम्मानित एपीजे अब्दुल कलाम को श्रृदांजलि अर्पित करते हुए इसका आयोजन किया गया।
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिब्रटीज एंड सोशल जस्टिस के द्वारा हर साल इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस साल मानव अधिकार व मानव उत्थान के लिए काम करने वाले वल्र्ड पीस लीडर्स, बिजनेस लीडर, संस्थान, कॉरपोरेट्स आदि को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अवॉर्ड लेने के बाद डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि वह ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिब्रटीज एंड सोशल जस्टिस का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे मानव रचना परिवार का सहयोग हैं कि वह आज यह सम्मान प्राप्त कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि वह तो पथप्रदर्शक हैं जो कि अपने पिता डॉ. ओपी भल्ला का सपना व सोच लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. ओपी भल्ला की सोच मानवता की सेवा के साथ एक बेहतर समाज निर्माण करने की थी।
अवॉर्ड सैरीमनी में जाने माने शिक्षाविद, समाज सुधारक, लेखक, कवि व अन्य लोग मौजूद रहे।IMG-20151210-WA0004

IMG_1962

IMG_1959

Related posts

महिलाओं संबंधित अपराधों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका CM मनोहर लाल का पुतला

Metro Plus

स्मार्ट सिटी के तहत गरीबों को उजाड़ा नही बसाया जाएगा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

भाजपा सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्य बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं: राजेश नागर

Metro Plus