Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अग्रवाल समाज में महिलाओं को मिलना चाहिए बराबरी का दर्जा: सुशील गुप्ता

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता/ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 2 अक्टूबर:
जब तक समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक कोई भी समाज उन्नति नहीं कर कर सकता। इसीलिए महिलाओं को बराबरी का हक देना न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज एवं राष्ट्र की उनत्ति के लिए भी अनिवार्य है। उक्त विचार अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ द्वारा आयोजित सात दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव एवं समिति के रजत जयंती उत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे दिल्ली के राज्यसभा सांसद डॉ० सुशील गुप्ता ने व्यक्त किए। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रधान जितेंद्र सिंगला एडवोकेट एवं सचिव राजू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती पर वैश्य महिला मंडल द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका के साथ ही महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंच संचालन ललित गोयल एवं पूनम गोयल ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासभा फरीदाबाद के अध्यक्ष आईडी महाजन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि हरेंद्र भाटी एवं श्रीमती रीना गोयल थी।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सुंदर लाल छाबड़ा द्वारा निर्देशित मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटक वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम को उपस्थित दर्शकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में विनोद कुमार अग्रवाल, नरेश गोयल, रमेश अग्रवाल, विजय जैन, टेकचंद अग्रवाल, प्रहलाद गोयल, कैलाश गर्ग, डॉ० विजेंद्रपाल सिंगला एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

मानसून में जलभराव से निपटने के लिए निगम के पास पूरे प्रबन्ध: निगमायुक्त

Metro Plus

रोटरी क्लब अरावली के सहयोग से निशुल्क: दवाईयों का वितरण

Metro Plus

गुरुग्राम को जन-भागीदारी से स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन बनाना है: नायब सैनी

Metro Plus