Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फ्लैटों की बंद हुई रजिस्ट्रियों को खुलवाने को लेकर सीपीएस सीमा त्रिखा से मिले प्रोपर्टी डीलर

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 14 दिसम्बर:
एनआईटी क्षेत्र में फ्लैटों की बंद हुई रजिस्ट्रियों को खुलवाने को लेकर महेश कथूरिया (नीलू) के नेतृत्व में प्रोपर्टी डीलरों का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा से नगर निगम सभागार में मिला। इस अवसर पर महेश कथूरिया (नीलू) ने मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा को अवगत कराया कि सरकार द्वारा पिछले करीब 6-7 माह से एनआईटी क्षेत्र में फ्लैटों की रजिस्ट्री बंद की हुई है जिससे हमें तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन प्रोपर्टी डीलरों का यह भी कहना था कि वह एनआईटी में बनने वाले फ्लैटों के एवज में सरकार द्वारा निर्धारित नियमित फीस को वह राजस्व के रूप में दे सकते है जिससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और सरकार को लाभ भी होगा। उन्होंने बताया कि एनआईटी में बने सभी मकान उस समय के जब यहां के निवासी पाकिस्तान से यहां आये थे और जब यह मकान केवल एक या दो लोगों के लिए बनाये गये थे धीरे-धीरे परिवार बड़ा और परिवार के सदस्यों को रहने के लिए इस तरह के फ्लैटों की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव से सरकार से मिलकर इस समस्या को हल करवाने का निवेदन किया।
मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने महेश कथूरिया (नीलू) सहित सभी प्रोपर्टी डीलरों के आये हुए इस प्रतिनिधिमंडल की समस्या को सुना एवं उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री से मिलकर इसे हल करवाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित की सरकार है और जनता को लाभ पहुंचाने में कभी भी देरी नहीं करेगी। उन्होंने प्रोपर्टी डीलरों से कहा कि वह अपनी सभी समस्याओं एवं रजिस्ट्री आरंभ होने से सरकार को क्या लाभ है, लिखकर एक ज्ञापन मुझे दे ताकि मैं उस ज्ञापन को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूं और उन्हें पूरी बात से अवगत कराऊं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि सरकार के राजस्व को होने वाले लाभ के लिए मुख्यमंत्री अवश्य ही इस समस्या का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर महेश कथूरिया (नीलू), नरेश आहूजा (नेशी), रामगोपाल, आनंद शर्मा, सुनील कुमार, बाबी दुप्पर, संजय वर्मा, नरेश भाटिया, ललित भाटिया, अमृत लाल कुकरेजा, समीर, पंकज, रवि, दीपक दत्ता, सोनू अरोड़ा, गोल्डी माटा, सौरव, हेमन्त भाटिया, काकू, विक्की, शिव आदि उपस्थित थे।Photo
मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए प्रोपर्टी डीलर।c9e49abe-91fa-4398-97d5-2e1652a93bb2

Related posts

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नशामुक्ति रैली, रक्तदान शिविर और सेवा कार्य का आयोजन किया गया

Metro Plus

बडख़ल झील एक बार फिर पर्यटन केंद्र के रूप में कैसे उभरेगी? देखें!

Metro Plus

रोटेरी ने ऐसा क्या किया कि जिससे मरे हुए और जिंदे लोगों को होगा फायदा!

Metro Plus