Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

PM मोदी बोले- आडवाणी की तरह जेटली भी बेदाग साबित होंगे

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 22 दिसंबर:
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डीडीसीए मामले में घिरे वित्त मंत्री अरुण जेटली के बचाव में आ गए हैं. मोदी ने मंगलवार को संसदीय पार्टी मीटिंग में खुलकर जेटली की तारीफ की और बोले- जेटली पाक साफ हैं. जिस तरह आडवाणी बेदाग साबित हुए, वैसे ही जेटली भी बेदाग होकर बाहर निकलेंगे.
बदनाम करने की कोशिश
पीएम ने कहा कि कांग्रेस प्रायोजित तौर पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सभी सांसदों को नसीहत दी कि इस सबसे घबराने की जरूरत नहीं है. आडवाणी पर भी गलत आरोप लगाए गए थे और अब जेटली पर भी गलत आरोप लगाए गए हैं.
हवाला केस में आरोपी थे आडवाणी
1991 के हवाला केस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कई नेताओं का नाम आया था. यह घोटाला 18 मिलियन डॉलर का था. मामला सुप्रीम कोर्ट से विजिलेंस डिपार्टमेंट तक पहुंचा. लेकिन इसमें आडवाणी को राहत मिल गई थी.
बैठक में नहीं थे कीर्ति
जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद इस बैठक में मौजूद नहीं थे. हालांकि उनका कहना है कि उन्‍होंने बैठक का बहिष्‍कार नहीं किया. सूत्रों के मताबिक कीर्ति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई की जा सकती है उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया जा सकता है

Related posts

नए राशन डिपो के लिए कैसे करें आवेदन? देखें!

Metro Plus

गांधी जयंती पर MCF देखो कैसे सांस्कृतिक धमाका कर राहगीरी के माध्यम से लोगों को करेगा प्रोत्साहित?

Metro Plus

Architect संजय अत्री Asia India Excellence Award-2019 से सम्मानित

Metro Plus