Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल के छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल की

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 23 दिसंबर:
लिंग्याज यूनिवर्सिटी में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-57 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए तीनों पोजिशन पर अपना कब्जा जमा लिया। इस क्विज प्रतियोगिता में फौगाट स्कूल के विद्यार्थी प्रवीण पंवार ने प्रथम, पूजा नेगी ने द्वितीय तथा समरीन ने तृतीय स्थान पाया। इनाम स्वरूप इन विजेता बच्चों को एक-एक ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र दिया गया। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक फौगाट स्कूल के 100 छात्र-छात्राओं का एक दल अध्यापक के.के. मिश्र और दीपचंद डागर की अगुवाई में विश्वविद्यालय मेंं आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया था।
विजेता टीम के स्कूल पहुंचने पर उनका फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने अभिनन्दन करते हुए कहा कि वे अपने हुनर का प्रदर्शन ऐसे ही करते रहें और स्कूल, समाज एवं अपना नाम रोशन करें। होनहार बच्चे ही समाज की असली ताकत है। उन्हीं से देश के उन्नतशील से विकसित की तरफ बढऩे की उम्मीदें जिंदा है।
इस मौके पर लिंग्याज यूनिवर्सिटी के स्टॉफ कॉर्डिनेटर उर्वेश, निखिल कुमार मैनेजर जनरल (रिटायर्ड), रितिका शर्मा, आशा चौहान, वीणा सिंह, प्रियंका शर्मा, डॉ० तपश कुमार, संदीप कौल आदि उपस्थित थे। 20151222_140341

Related posts

वार्ड नंबर-14 में ए.सी.चौधरी की पुत्रवधु रोनिका चौधरी और चौधरी के चेले रहे नरेश गोंसाई में आमने-सामने की टक्कर

Metro Plus

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सूरजकुंड में हुई उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक!

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मेरी माटी मेरा देश के तहत किया पौधारोपण।

Metro Plus