Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भाजपा सरकार में देश एक नया आकार ले रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 4 जनवरी:
देश को आजाद हुए 68 वर्ष से अधिक बीत चुके हैं और इस दौरान देश में अधिक समय तक केन्द्र में कांग्रेस की ही सरकार रही है। परंतु कांग्रेस अब की बार अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। यह उद्गार केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जेवर विधानसभा के गांव खेड़ा भाईपुर सैक्टर-22 जीबी नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से नये भारत का निर्माण हो रहा है और हमारा देश एक नया आकार ले रहा है। देश की प्रतिष्ठा विदेशों में बढ़ी है। आर्थिक रूप से देश सशक्त हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी की सरकार से कांग्रेस बुरी तरह से बौखला गई है। वह देश की संसद को चलने नहीं देती।
उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय तक चली कांग्रेस सरकार की लापरवाही के चलते लोगों के आवश्यक कार्य लम्बित रहे हैं। उनके किसी प्रकार के कोई काम नहीं हुए। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से लोगों के काम बिना किसी रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार से हो रहे हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की कसम खाई है। भाजपा सरकार ने डिजिटल इंडिया पर ध्यान केन्द्रित किया है।

Related posts

एक नंबर की मार्किट में होगी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही

Metro Plus

इस बार भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे: विपुल गोयल

Metro Plus

कांवडिए अपने पास गैस सिलैण्डर, हाकी, लाठी, डंडा, बेसबाल व बैट इत्यादि नही रखेंगें: उपायुक्त

Metro Plus