Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

जनहित सेवा संस्था ने किया ACP तिगांव भगतराम बिश्नोई का स्वागत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 फरवरी: सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद की टीम ने संस्था के अध्यक्ष सन्तसिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज एसीपी तिगांव भगतराम बिश्नोई का फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। भगतराम बिश्नोई ने अभी हाल में ही बहादुरगढ़ डीएसपी के पद से यहां फरीदाबाद में एसीपी तिगांव पद पर जिम्मेदारी संभाली है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा ने कहा कि एसीपी भगतराम बिश्नोई एक सुलझे हुए अधिकारी है। उनकी छवि बहुत साफ -सुथरी है। वे सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते है। ज्यादातर पंचायती तौर पर फैसले निपटवाते है। इससे पहले भी वे फरीदाबाद में विभिन्न पदों पर निरीक्षक के पद रहे है।
इस मौके पर विशेष रूप से संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा, सरुरपुर औद्योगिक के प्रधान राव नरेंद्र सिंह, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० प्रवेश लाम्बा, संस्था के उपाध्यक्ष पं ओमदत्त शास्त्री, संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत, विपिन हुड्डा, विनय चौधरी, संस्था के मुख्य सचिव लक्की वर्मा, संस्था के सचिव बबलू छाबड़ा, संगठन सचिव देवीचरण, दीपक गर्ग, विक्की छाबड़ा, सुरेन्द्र बांकुरा, राजकुमार फौगाट सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे

Related posts

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 18वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 7 व 8 अक्टूबर को होगा

Metro Plus

B.K. High School के चमकते सितारों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता पर निकाली रैली

Metro Plus

Inner Wheel क्लब ने एक और अवार्ड कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया

Metro Plus