Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव सेवा समिति तथा रोटरी क्लब संस्कार ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 4 जनवरी:
मानव सेवा समिति नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर रही है। समिति के सभी सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों व असहाय लोगों की सेवा एक ईश्वरीय कार्य है। ये विचार केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ० कृष्णपाल गुर्जर ने समिति के 19वें कंबल वितरण समारोह में व्यक्त किए। सैक्टर-29 के कम्युनिटी सेंटर में मानव सेवा समिति व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए कंबल वितरण समारोह में जरूरतमंदों को 250 कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब संस्कार के प्रधान गोपाल कुकरेजा ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही आज हम सबको मानव सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल में एससी गोयल, बी.आर. सिंगला, अमर खान, पी.डी. गर्ग, सुनीता बंसल व अजय अदलक्खा की प्रमुख भूमिका रही। बी.आर. सिंगला ने कार्यक्रम का संचालन किया। समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता व कैलाश शर्मा ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में आई.सी. गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, प्रशांत गोयल, जे.पी. सिंघल, वी.के. बंसल, टी.पी. माहेश्वरी, डी.के. महेश्वरी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
DSC_8136

Related posts

Echelon Institute में धूम-धाम से मनाया गया ओरिएंटेशन-डे

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच ने स्कूल परिसर में लगाए 151 फलदार पौधे

Metro Plus

20 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, SSB अस्पताल ने इलाज कर बचाई जान: डॉ. बंसल

Metro Plus