Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जनता से किए हर वादे को पूरा किया जायेगा: विपुल गोयल

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 जनवरी:
विधायक विपुल गोयल ने सैक्टर-15 में प्रेरणाधाम के पास जर्जर हालत में पड़ी सड़क का उद्वघाटन किया जोकि 54 लाख रूपये की लागत से आरएमसी की बनेगी ।
इस मौके पर विपुल गोयल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है कि उनके कार्यकाल में कोई भी सड़क पर पानी ओर सीवरेज की समस्या नहीं रहेगी उस पर जोर-शोर से कार्य चल रहा है ओर उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया हुआ है कि वर्ष 2016 के अंदर ही वो क्षेत्र की सभी सड़कों को पक्का करवा देगें जिस बारे सभी अधिकारियों को आदेश दिए हुए हैं। विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उन्हें भरपूर प्यार ओर सहयोग मिल रहा है। जिसके लिए वो उनके आभारी हैं ओर जनता ने जिस विश्वास से मुझे अपना प्रतिनिधी बनाया है मैं उस कसौटी पर खरा उतरने के लिए दिन-रात लगा हुआ हूं जनता से किए हर वादे को पूरा किया जायेगा ।
इससे पहले स्थानीय लोगों ने गोयल का फूल-मालाओं ओर पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि आपको विधायक चुनकर वो बहुत ही खुश है ओर उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो के लिए लोगों ने धन्यवाद भी किया ओर साथ ही बुजुर्गों ने सभी पार्कों की मरम्मत करने व सैंट्रल पार्क में ओपन जिम लगाए जाने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर लोगों में खशी की लहर थी ओर चर्चा थी कि आज से पहले इन सड़कों की किसी विधायक ने गौर नही कि ओर आज इस सड़क के बनने से एपीजे स्कूल के हजारों बच्चों को भी फायदा होगा जो रोजाना इस सड़क से गुजरते हैं। इस मौके पर लोगों ने विधायक के समक्ष कुछ समस्यांए भी रखी। जिनका उन्होंने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्याम लाल गोयल, प्रवेश महता, सोमनाथ मल्होत्रा, पूर्व पार्षद विजय शर्मा, हरपाल सिंह, आनंद महता, भीम अरोड़ा, ओपी बहल, राजीव नागपाल, शिवानी राजपाल, एसएल गाबा, रमेश बंसल, कार्यकारी अभियंता मौजूद थे ।
IMG-20160104-WA0003

Related posts

9वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप का हुआ आगाज

Metro Plus

Delite Departmental Store में एक ही छत के नीचे लोगों को मिलेगी गुणवत्तायुक्त खाद्य साम्रगी: बंटी भाटिया

Metro Plus

नगर निगम का एक SDO सस्पेेंड तो दो JE बर्खास्त/टर्मिनेट! जानिए क्या है मामला?

Metro Plus